फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fsda officer case on 31 along with oil producer from kanpur

कानपुर के ऑयल निर्माता समेत 31 मिलावटखोरों पर मुकदमा

Wed, 09 Mar 2022 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
fsda officer case on 31 along with oil producer  from kanpur
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने के बाद कानपुर के सरसों तेल निर्माता समेत 31 मिलावटखोरों पर मुकदमा किया गया है। सरसों तेल, दूध, पनीर, खोया, दाल, बेसन, हल्दी पाउडर आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में पास नहीं हो सके हैं। एडीएम (प्रशासन) के न्यायालय में मुकदमा कराते हुए अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने मिलावटखोरों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराने के लिए एफएसओ को पैरवी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव के निर्देशन में एफएसओ अरुण कुमार समेत कई अन्य अधिकारियों की टीम ने अभियान चलाकर जिले भर में खाद्य पदार्थों के नमूने सील करके जांच के लिए भेजे थे। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आने पर संबंधितों को नोटिस दी गई, लेकिन नोटिस का जवाब न आने के बाद सभी के खिलाफ जुर्माने के लिए एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

संबंधित एफएसओ ने एडीएम न्यायालय में मुकदमा कर दिया है। अभिहित अधिकारी ने सभी एफएसओ को अपने-अपने मुकदमों में पैरवी करके अधिक से अधिक जुर्माना कराने के आदेश दिए हैं। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। अभिहित अधिकारी एफएसडीए अजीत कुमार राय ने बताया कि जांच में नमूने फेल आने के बाद 31 लोगों पर एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। कहीं दूधियों को चेताया गया तो कहीं दुकानों पर गंदगी मिलने पर दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया। एफएसओ अपराजिता तिवारी ने डीह क्षेत्र में दूधियों को रोककर दूध की जांच की। कमियां मिलने पर उसे सुधार लाने के निर्देश दिए। एफएसओ अरुण कुमार ने ऊंचाहार बाजार में कई दुकानों पर चेकिंग करके खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। दुकानदारों को साफ सफाई दुरुस्त करने के आदेश दिए।
जिले में सरसों तेल का नमूना फेल होने पर शहर के घंटाघर निवासी विक्रेता उमेश कुमार गुप्ता और इडबिल प्राइवेट लिमिटेड कानपुर के निर्माता पर मुकदमा किया गया है। इसके अलावा विक्रेता कुंडवल लालगंज निवासी आदर्श त्रिपाठी, मालिक झकरासी कुचरिया निवासी अजितेश पर मुकदमा हुआ है।

अग्रवाल ब्रांड पापड़ फेल होने पर ओनई पहाड़पुर निवासी शिव प्रसाद, लाल मिर्च पाउडर का नमूना फेल आने पर प्रतापगढ़ जिले के रघुवर धनगढ़ कुंडा निवासी दीपक कुमार, खोया का नमूना फेल आने पर रामपुर सुदौली बछरावां निवासी सुरेश कुमार, सतावन उमरी सलोन निवासी जमशेर, विंग नमकीन में गुरुनानक नगर निवासी गुरुप्रीत सिंह पर मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed