फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   froud to farmer

मछली पालन का झांसा देकर तीन किसानों से ठगे 22 लाख

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
froud to farmer
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी तीन किसानों से एक मछली पालन कंपनी ने दोगुने लाभ का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित किसानों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान राहुल मौर्य ने बताया कि गुड़गांव (गुरुग्राम) की एक कंपनी ने मछली पालन के नाम पर उसे निवेश की राशि से दोगुना लाभ कमाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने लोन लेकर 11 लाख रुपये कंपनी के खाते में भेज दिए थे। कंपनी के बताए अनुसार उसने गांव की अपनी जमीन पर तालाब की खोदाई भी करा ली थी। कंपनी ने तालाब में मछली के बच्चे डालने और प्रतिमाह पानी भरने में लगने वाला खर्च देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि निवेश के बाद कंपनी ने दो महीने किश्तें भेजीं। लेकिन बाद में कंपनी ने रुपये भेजना बंद कर दिया। तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इसी तरह गांव के ही दो अन्य किसानों रामस्वरूप व रामलखन ने भी अलग-अलग साढ़े पांच लाख रुपये कंपनी को दिए थे।

उनके रुपये भी कंपनी ने वापस नहीं किए। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर व पत्नी के जेवर गिरवी रखकर किसी तरह रुपये जुटाए थे।
पीड़ित किसानों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने गुहार लगाई है। अपराध निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed