फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   From today sisters will have free travel in buses for three days

Raebareli News: आज से तीन दिन तक बहनों को बसों में फ्री सफर

Fri, 08 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
From today sisters will have free travel in buses for three days
आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


फोटो संख्या 17
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। रक्षाबंधन पर शुक्रवार से बहनें तीन दिन के लिए रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। डिपो की 169 बसों में बहनों को यह सुविधा मिलेगी। आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा करने का तोहफा दिया गया। आदेश के बाद रायबरेली डिपो में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़े रूटों के साथ ही लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन होगा, जिससे बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में समस्या न हो।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुरेश यादव को बसों के बेहतर संचालन के निर्देश दिए हैं, जिससे बहनों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहले की तरह सभी रूटों पर बसों का संचालन होगा। सभी स्टाफ को बहनों को सम्मान देने के आदेश दिए गए हैं। अच्छा काम करने वाले चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


एसी बसों में भी सुविधा, बच्चियों का नहीं लगेगा टिकट
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा का नियम एसी बसों में भी लागू होगा। इस दौरान उन्हें जीरो रेट टिकट दिया जाएगा। इसके अलावा बहनों के साथ यदि उनकी बेटियां भी सफर करेंगी तो टिकट नहीं लगेगा, लेकिन बच्चों का टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed