फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   From board exam 24, plain copies will be distributed to the centers from today

बोर्ड परीक्षा 24 से, केंद्रों को आज से बंटेंगी सादी कापियां

Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
From board exam 24, plain copies will be distributed to the centers from today
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की रफ्तार बढ़ गई है।
विज्ञापन

परीक्षा की सभी तैयारियां तेजी से पूरी कराई जा रही हैं। सादी उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण की समय सारिणी जारी कर दी गई है। कापियां 10 से 15 मार्च तक बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस दफ्तर बुलाकर कापियां दी जाएंगी। प्रश्नपत्र आते ही होली के बाद उन्हें भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक कराई जाएंगी। जिले में 103 परीक्षा केंद्र हैं। जहां 332 माध्यमिक विद्यालयों के 65143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 35292 और इंटरमीडिएट के 29851 परीक्षार्थी शामिल हैं।
गत वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कापियां आईं थीं, लेकिन परीक्षा न होने से कापियां रखी हुई हैं। इनका ही वितरण परीक्षा केंद्रों में किया जाना है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बुधवार को समय सारिणी जारी कर दी।
तहसील क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों को बुलाकर सुबह 09 से दोपहर 3 बजे तक कापियां दी जाएंगी। जिले में लगभग 4.60 लाख कापियां उपलब्ध हैं। जिसमें 3.54 लाख (अ) कापियां और 1.25 लाख (ब) कापियां हैं।
सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कापियां मंगा लें। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि दो अनुभवी अध्यापकों को अधिकृत पत्र और बंद वाहन के साथ भेजें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कापियां मिलने के बाद तुरंत उनके क्रमांक का मिलान कर लें।

इनसेट
कापियां वितरण की समय सारिणी
तहसील क्षेत्र दिनांक
लालगंज 10 मार्च
महराजगंज 11 मार्च
सलोन 12 मार्च
ऊंचाहार 13 मार्च
डलमऊ 14 मार्च
सदर 15 मार्च
(सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक वितरण)
इनसेट
उपलब्ध उत्तर पुस्तिकाएं
हाईस्कूल अ कापियां - 196329
ब कापियां - 78240
इंटरमीडिएट अ कापियां - 157893
ब कापियां - 47091
इनसेट
कुल परीक्षा केंद्र - 103
कुल परीक्षार्थी - 65143
हाईस्कूल - 35292
(बालक 18183, बालिका 17109)
इंटरमीडिएट - 29851
(बालक 15029, बालिका 14822)
इनसेट
यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो चुका है। जिले में बनाए गए सभी 103 परीक्षा केंद्रों को सादी उत्तर पुस्तिकाएं देने का काम 10 से 15 मार्च तक चलेगा। तहसील क्षेत्रवार परीक्षा केंद्रों को बुलाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को समय सारिणी का ध्यान रखते हुए सही समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
- ओमकार राणा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed