{"_id":"60faeea48ebc3e58763c7a71","slug":"fraud-raibaraily-news-lko5881588106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी देने के नाम पर दुकानदार से धोखाधड़ी, पैसे लेकर एक्सपायर्ड सामान पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी देने के नाम पर दुकानदार से धोखाधड़ी, पैसे लेकर एक्सपायर्ड सामान पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर वलौली गांव निवासी एक दुकानदार से धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक फर्जी कंपनी के एजेंट ने एजेंसी देने के नाम पर पीड़ित से बैंक में तीस हजार रुपये जमा करा लिए। रुपयों के एवज में उसने गत्तों में भरकर एक्सपायरी डेट के जूस के डिब्बे पकड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली में देकर कार्रवाई का गुहार लगाई है।
विनय ने बताया कि रेल कोच कारखाने के सामने उसकी किराने की दुकान है। कुछ दिन पहले एक कंपनी के एजेंट ने उससे संपर्क किया और एजेंसी देने की बात हुई। शर्तें समझ में आने के बाद उसने चार जुलाई को एजेंट को दुकान पर बुलाया।
इस दौरान एजेंट ने अपने खाते में दुकानदार से तीस हजार छह सौ रुपये जमा करा लिए और दुकानदार को जूस के डिब्बों से भरे गत्ते भेज दिए और वहां से चला गया। जब दुकानदार ने गत्तों को खोला तो देखा उसमें एक्सपायर्ड माल भरा हुआ था।
विज्ञापन
दुकानदार ने एजेंट के दिये गए नंबर परसंपर्क करने को कोशिश की लेकिन कोई जवाब न मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी एजेंट के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।