{"_id":"614a24038ebc3e1eed4103af","slug":"four-youths-drowned-and-one-died-raibaraily-news-lko5966275135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए पांच युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए पांच युवक डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में भंवरेश्वर मंदिर स्थित सई नदी घाट पर सोमवार देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जित करने आए पांच युवक सई नदी में डूब गए। शोर सुनकर नाविकों ने चार युवकों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक नदी में डूब गया। देर शाम उसका शव बरामद हो गया।
लखनऊ जिले के आशियाना थाना क्षेत्र के रजनी खंड निवासी रोहन (18) सोमवार देर शाम मोहल्ले के लोगों के साथ कुर्रीसुदौली स्थित भंवरेश्वर मंदिर के निकट सई नदी घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने आया था।
प्रतिमा विसर्जन के बाद वह अपने साथियों सूरज, अमित, मनोज, शिवा के साथ वह नहाने के लिए सई नदी में उतर गया। गहराई में जाने पर सभी डूबने लगे। शोर सुनकर मौके पर खड़े नाविकों ने सभी को बाहर सकुशल निकाल लिया। लेकिन रोहन गहरे पानी में समा गया। काफी प्रयास के बाद भी देर शाम गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
एसआई अरशद नदीम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन कराई जा रही थी। उसका शव बरामद हो गया है। रोहन दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।