फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four women members of the interstate Sansi gang involved in pickpocketing arrested

Raebareli News: टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग की चार महिला सदस्य गिरफ्तार

Mon, 24 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 24 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four women members of the interstate Sansi gang involved in pickpocketing arrested
रायबरेली में रविवार को एसपी कार्यालय में टप्पेबाजी व चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग की ग
रायबरेली। टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग की चार महिला सदस्यों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रेलवे स्टेशन के पास आरोपी महिलाएं डेरा जमाए थीं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पकड़ी गईं महिलाओं से पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। इन्होंने सीतापुर में भी वारदात को अंजाम दिया है। इनके पास से नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर की रहने वाली गायत्री देवी बीते 22 मार्च को सुपर मार्केट स्थित एसबीआई से नातिन की शादी के लिए एक लाख रुपये निकालकर घर जा रही थीं। इसी दौरान तीन-चार महिलाओं ने टप्पेबाजी करते हुए बैग से रुपये, बैंक की पासबुक और दो आधार कार्ड निकाल लिए थे। इसके बाद आरोपी महिलाएं उन्हें धक्का देकर भाग गई थीं। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये घटना में शामिल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला स्थित बोड़ा क्षेत्र के जाटखेड़ा पपलिया रसोड़ा कड़िया सांसी की सीता, पूनम सिसौदिया, रेखा, मनीषा को पकड़ा। इनके पास से गायत्री से लूटे गए रुपये में से शेष बचे 84 हजार 760 रुपये, एक पासबुक और दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बाकी रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक आरोपी महिलाएं अंतरराज्यीय सांसी गैंग की सदस्य हैं। यह गैंग मध्य प्रदेश में सक्रिय है। मध्य प्रदेश के बाद यह गैंग यूपी के कई जिलों में सक्रिय होने लगा था। सीतापुर में चार फरवरी को एसबीआई बैंक से एक महिला के पर्स से 45 हजार रुपये की टप्पेबाजी की थी। अभी तक रायबरेली, सीतापुर में भी इस गैंग के सक्रिय होने के सबूत मिले हैं।


छोटी लड़की से करातीं थी रेकी
सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि सांसी गैंग की महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास ही रहने का ठिकाना बनाती थीं, ताकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन के जरिये वे भागने में सफल हो सकें। यहां आरोपी महिलाएं रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास रहती थीं। गैंग में एक छोटी लड़की भी है। जो बैंक के अंदर जाकर पता लगाने का कार्य करती थी। किस महिला खाताधारक ने कितने पैसे निकाले, इसकी सूचना पर आरोपी महिलाएं खाताधारक महिला को निशाना बनाती थीं। सीओ के मुताबिक जो खाताधारक महिला सबसे ज्यादा बैंक से रुपये निकालती थीं, आरोपी उन्हें सबसे पहले टारगेट करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed