{"_id":"684b307d087dbf8727068f5b","slug":"four-smugglers-arrested-13-kg-ganja-recovered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-134969-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार तस्कर गिरफ्तार, 13 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार तस्कर गिरफ्तार, 13 किलो गांजा बरामद
Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। फतेहपुर जिले से गांजा खरीदकर बिक्री करने आए चार तस्करों को गदागंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से डेढ़ लाख कीमत का 13 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फतेहपुर जिले से बड़े पैमाने पर गांजा लाकर यहां बेचा जा रहा था।
गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जमुनीहार चरुहार गांव में चार लोग चार पहिया वाहन से गांजा की बिक्री करने आए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए चार तस्करों को पकड़ लिया। इसमें फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के कसरहा पुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार उर्फ बबलू, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरानार गांव निवासी सुजीत सिंह उर्फ राघवेंद्र प्रताप सिंह और गदागंज के जमुनीपुर चरुहार गांव निवासी मुकेश शामिल हैं।
थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपियों ने फतेहपुर जिले के एक व्यक्ति से गांजा खरीदा था। इसके बाद जमुनीहार गांव निवासी ललित कुमार द्विवेदी, मुकेश को गांजा बेचने आए थे। ललित की तलाश की जा रही है। तस्करों के पास से चार पहिया वाहन, दो तमंचे बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।