फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four petrol pump machine seals

घटतौली पर कृष्णा पेट्रोलपंप की तीन, अग्रवाल पंप की एक मशीन सील

Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 04 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four petrol pump machine seals
पेट्रोल पंपों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
जिले में पेट्रोल चोरी रोकने के लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। घटतौली पकड़े  जाने पर शहर में कचहरी रोड स्थित कृष्णा पेट्रोलपंप की तीन और हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा स्थित अग्रवाल पेट्रोलपंप की एक मशीन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


अफसरों की मानें तो इन दोनों पेट्रोल पंपों में एक लीटर में 50 एमएल पेट्रोल-डीजल का चूना वाहन मालिकों को लग रहा था। तीन अन्य पेट्रोल पंपों की भी जांच की गई, लेकिन यहां पर कोई खामी नहीं मिली। एक के बाद एक हो रही चेकिंग से पेट्रोलपंप मालिकों में जहां हड़ंकप मचा है, वहीं अरसे से पेट्रोल, डीजल चोरी का खुलासा भी हो रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रमेश कुमार, आपूर्ति निरीक्षक मुबीनुद्दीन सिद्दीकी, विनोद शुक्ला, मनोज शुक्ला, बीके सिंह की टीम ने कचहरी रोड पर स्थित कृष्णा पेट्रोलपंप में छापा मारा। पेट्रोलपंप कोे चेक किया गया तो यहां पर लगाई गई तीन मशीनों में से घटतौली की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के मुताबिक घटतौली का खुलासा होने पर कृष्णा पेट्रोलपंप की तीन मशीनों को सील कर दिया गया। यह पेट्रोलपंप दिनेश सिंह का है। एक लीटर में 50 एमएल डीजल व पेट्रोल की चोरी की जा रही थी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट समेत अन्य अफसरों की टीम ने हरचंदपुर क्षेत्र के कठवारा स्थित अग्रवाल पेट्रोलपंप की जांच की गई।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट का कहना है कि अग्रवाल पेट्रोलपंप में भी घटतौली की जा रही थी। पेट्रोलपंप की एक मशीन को सील कर दिया गया। इसके बाद जेल रोड स्थित जगरानी पेट्रोलपंप की जांच की गई। हालांकि यहां पर जांच में सबकुछ ठीकठाक पाया गया।

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मदन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने टीम के साथ महराजगंज क्षेत्र के कुशलीसागर स्थित मां वैष्णो फीलिंग स्टेशन, सिविल लाइंस स्थित रिलायंस पेट्रोलपंप की चेकिंग की गई।


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय ने बताया कि यहां पर लगाई गई मशीनों की जांच की गई, लेकिन कोई खामी नहीं मिली। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पेट्रोलपंप पर घटतौली कब से की जा रही थी, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद पेट्रोलपंप मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed