फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four people died in road accidents

स्पीड ने लगाया चार की सांसों पर ब्रेक

Wed, 22 Jul 2015 12:05 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले में वाहनों की स्पीड ने चार लोगों की सांसों पर ब्रेक लगा दी। खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे छात्रों को बस ने रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक छात्र घायल हुआ।
विज्ञापन


घायल छात्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। ये हेलमेट नहीं लगाए थे। गदागंज थाना क्षेत्र में जामुन खाने गए पांच वर्षीय बालक को ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


उधर, जगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क पार कर रहे किसान की कार की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।

पहली घटना खीरों में हुई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे माधव चिचौली निवासी रवींद्र कुमार, बेहटाकला निवासी संजय कुमार और सूदनखेड़ा निवासी शुभम तीनों सुबह बाबू जयशंकर गया प्रसाद महाविद्यालय सुमेरपुर उन्नाव में बीए प्रथम वर्ष का दाखिला कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर-लालगंज मार्ग पर जगन्नाथगंज के पास कानपुर से लालगंज की तरफ आ रही किदवई नगर डिपो की बस ने पीछे से तीनों को रौंद दिया।

 इसमें रवींद्र कुमार और संजय की मौत हो गई, जबकि शुभम घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया, जहां हालत  गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे मे ले लिया, जबकि चालक भाग गया। एसओ आरके शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना में गदागंज के पूरे रिसाल मजरे सुदामापुर गांव निवासी रतन पासी का बेटा अंजेश कुमार (5) गांव में ही आंगनबाड़ी में पढ़ता है। दोपहर को लल्ली चक्की के पास जामुन खाने गया था।

इसी दौरान लालगंज से मौरंग लादकर ऊंचाहार की तरफ जा रहे ट्रक ने अंजेश को कुचल दिया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। एसओ बीआर विक्रम ने बताया कि चालक नफीस अहमद निवासी सलोन को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।


तीसरी घटना में जगतपुर के सान्हूकुआ निवासी शिव बहादुर (35) किसानी करता था। रात में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पार करके कहीं जा रहा था।

नवाबगंज के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ कमलेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गाड़ी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed