फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four patients suffering from cold and fever admitted to isolation ward, three discharged

सर्दी-जुकाम व बुखार से ग्रसित चार मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, तीन डिस्चार्ज

Tue, 17 Mar 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four patients suffering from cold and fever admitted to isolation ward, three discharged
रायबरेली। कोरोना वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता के बाद सोमवार को सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रसित चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। एक मरीज दुबई व दो राजस्थान प्रांत से आए थे। इसमें तीन मरीजों को प्रथम स्तरीय जांच के बाद घर भेज दिया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को 14 दिन तक उनकी सेहत पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। दुबई से आए मरीज को अन्य जांचों के लिए भर्ती रखा गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही रोगियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुबई से सरेनी क्षेत्र में आए एक व्यक्ति को जांच के लिए जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। मरीज को जुकाम-बुखार और ठंड लगने की समस्या बताई जा रही है। इसके अलावा राजस्थान से आए दो और लोगों को सर्दी-जुकाम होने के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डलमऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति के बीमार होने की सूचना पर एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जुकाम-बुखार और सर्दी से ग्रसित चार लोगों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि शाम तक तीन लोगों को जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घर भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि चार मरीजों को जांच के लिए रखा गया था। तीन लोगों को घर भेज दिया गया है। दुबई से आए मरीज को अन्य जांचों के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कारोना वायरस से लोगों को बचाने व इलाज के लिए सात पर्यवेक्षणीय टीमें गठित कर दी हैं। तहसील स्तरीय अधिकारियों को टीमों में शामिल किया गया है। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। चार एंबुलेंस भी संदिग्ध लोगों को अस्पतालों में पहुंचाने में लगाई गई हैं। नगरीय क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी, एसीएमओ डॉ.. खालिद रिजवान की टीम बनाई गई है।
इसके अलावा सदर में तहसीलदार अमिता यादव, कोतवाली अतुल सिंह, थानाध्यक्ष मिल एरिया राकेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक जतुवाटप्पा बृजेश कुमार, तहसील महराजगंज में एसडीएम विनय सिंह, सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी, अधीक्षक डॉ. एके जैसल, तहसील सलोन में एसडीएम आशीष कुमार, सीओ राम किशोर सिंह, अधीक्षक डॉ. पीके बैसवार, तहसील लालगंज में एसडीएम जीतलाल, सीओ इंद्रपाल सिंह, अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम, तहसील डलमऊ में एसडीएम सविता यादव, सीओ आरपी शाही, अधीक्षक डॉ. बीके चौहान, तहसील ऊंचाहार में एसडीएम केशवनाथ, कोतवाल धर्मेंद्र दुबे, अधीक्षक डॉ. आरबी यादव की टीम बनाई गई है।
कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने सभी सिनेमा हालों, मल्टीप्लेक्स, स्विमिंग पुल, जिम आदि को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आदेश का शत प्रतिशत पालन कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहीं भी भीड़ न होने देने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना वायरस (सीओवी) का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से है, जिसके संक्रमण से तेज बुखार के साथ सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। अब तक इस वायरस को फैलने से रोकने वाला कोई टीका नहीं बना है।
इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरतनी जरूरी है।
कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाथों को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रुमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड और फ्लू के लक्षण हों उनसे दूरी बनाकर रखें। अंडे और कच्चे मांस के सेवन से बचें। जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें।

कोरोना वायरस का अब तक कोई भी संदिग्ध रोगी नहीं मिला है। सर्दी-जुकाम व बुखार से ग्रसित चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच पूरी होने के बाद तीन लोगों को घर भेज दिया गया है। बचाव के लिए सात पर्यवेक्षणीय टीमों के साथ ही चार एंबुलेंस डेडीकेट की गई हैं। सात देशों से आने वाले लोगों का पर्यवेक्षण भी कराया जा रहा है। नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। गांवों में जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू करा दिया गया है।- शुभ्रा सक्सेना, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed