फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four members of inter-district gang who cheated arrested

ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four members of inter-district gang who cheated arrested
रायबरेली। मदद के नाम पर ग्राहकों का एटीएम कार्ड बदलकर पैसा ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्य ऊंचाहार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन सभी की निशानदेही पर पास बुक, एसटीएम कार्ड, नकदी के अलावा एक कार बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का काफी समय से लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहे थे। जिस एटीएम में घटना को अंजाम देने की योजना बनाते थे, वहां पर पहले ठीक तरीके से रेकी कर लेते थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसमें प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के पूरे फत्ते सिंह गांव निवासी अमरेश उर्फ राजू, जेठवारा थाना क्षेत्र के रहतियरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज, पतुलकी गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू, अंतूू थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव किठावर गांव निवासी प्रमोद कुमार उर्फ टिंकू को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग योजनाबद्ध तरीके से एटीएम के आसपास घूमते रहते थे। एटीएम के अंदर लोगों को उनकी मदद के नाम पर आड़े तिरछे खड़े होकर चुपके से एटीएम का पिन नंबर देख लेते थे। इस दौरान लोगों को बातों में उलझाकर बड़ी सफाई से एटीएम कार्ड बदल लेते थे तथा अन्य जगह के एटीएम से पैसा निकाल कर आपस में बांट लेते थे। राजू उर्फ अमरेश कार को एटीएम से कुछ दूर पर स्टार्ट अवस्था में खड़ी रखता था तथा एक व्यक्ति रेकी करता रहता था। दो लोग एटीएम में जाकर पिन देखने व कार्ड बदलने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपी अमरेश के खिलाफ छह, धर्मेद्र पर 13, दीपक पर 17 और प्रमोद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आपराधिक मुकदमा रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 12 बोर के दो, 315 बोर का एक तमंचा, विभिन्न बैंकों की पासबुकें, एटीएम कार्ड, 13700 रुपये नकद और एक चार पहिया कार बरामद की गई है। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।

लखनऊ और रायबरेली के लोगों को बनाते थे निशाना
ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को पकड़े गए आरोपियों ने क्षेत्र के यूको बैंक के एटीएम से धोखाधड़ी करके एक व्यक्ति के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिया था। 20 जनवरी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा कस्बा ऊंचाहार से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर नौ बार में 60 हजार रुपये निकाल लिया था। सात मार्च को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाका इटौरा बुजुर्ग से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 24,000 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए थे। 20 फरवरी गगन गेस्ट हाऊस एनटीपीसी गेट नंबर दो ऊंचाहार के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 10,500 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए थे। एक अप्रैल को सलोन क्षेत्र के करहिया बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 25,000 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया था। नौ जनवरी को लखनऊ जिले के गुडंबा थाने के पीछे स्थित इंडियन एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर 14,500 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया था। कोतवाल का कहना है कि पकड़े गए ठग शातिर किस्म के हैं। यह सभी रायबरेली और लखनऊ के लोगों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed