{"_id":"637294074be5b57d25688838","slug":"four-lost-lives-in-diffrent-road-accidents-raibaraily-news-lko65718426","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की बेकाबू रफ्तार में थमी चार की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की बेकाबू रफ्तार में थमी चार की सांसें
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में ट्रक के नीचे घुसी बाइक।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में सोमवार को वाहनों की बेकाबू रफ्तार में तीन युवकों समेत चार की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक अतरहर गांव निवासी उमेश प्रजापति (18) सोमवार की सुबह आठ बजे अपने चाचा को खीरों छोड़ने जा रहा था।
खजुरिहा बांध मोड़ गांव के पास सामने से आ रही लखनऊ की उपनगरीय बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र अवस्थी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है, केस दर्ज कर लिया गया है।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक जसौली गांव निवासी मो. हसनैन (38) सोमवार को अपनी मां हसीना बानो (65) के साथ सवैया हसन गांव अपनी बुआ के घर गया था। शाम को थाना चौराहा के निकट एचडीएफसी बैंक के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया हसनैन खान के सिर को कुचलते हुए आगे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं मां को गंभीर चोटें आईं, देर शाम इलाज के दौरान वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। पुलिस के मुताबिक दोनों ही हादसों में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
उधर, सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक जौनपुर निवासी तारिक फरीदी रविवार को अपनी पत्नी खुशबू (38), बेटे यूसुफ (4), इब्राहिम (5), अयूब (2) समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ शादी समारोह में गया था। सोमवार की दोपहर अर्टिगा कार से परिवार के सभी सदस्य अपने घर जौनपुर जा रहे थे।
सलोन राजापुर फायर स्टेशन के समीप रायबरेली की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक सेे कार की सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार सवार लोग घायल हो गए। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल तारिक फरीदी (42 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है, फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

रायबरेली में सोमवार को सलोन कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : RAIBARAILY