फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four lakh rupees were cheated by giving fake jewellery

Raebareli News: नकली आभूषण थमाकर चार लाख ठगे

Sat, 01 Nov 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 01 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were cheated by giving fake jewellery
रायबरेली। नकली सोने-चांदी के आभूषण थमाकर बाबा समेत दो लोगों ने ढाबा संचालक से चार लाख रुपये की ठगी की। एक माह से पीडि़त रायबरेली और अमेठी जिले के चक्कर लगा रहा है, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। दोनों जिलों की पुलिस एक-दूसरे के पास जाकर कार्रवाई कराने की बात कह रही है। शुक्रवार को पीडि़त ने एसपी रायबरेली को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाई का पुरवा निवासी नितेश कुमार के मुताबिक अमेठी के नहर कोठी चौराहा पर ढाबा है। बीते सितंबर में एक युवक ने उसकी मुलाकात बाबा से कराई थी। बाबा ने बताया था कि उसके घर में भूत-प्रेत रहते हैं। पूजा पाठ कराओ। इस पर बाबा से घर पर पूजा कराई थी। इस दौरान बाबा ने घर में सोने के गड़े होने की बात कही थी। सोना निकालने के नाम पर चार लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


कर्ज लेकर बाबा को चार लाख रुपये दिए थे। इसके बदले उसने नकली सोने-चांदी के जेवरात थमा दिए। पीड़ित का कहना है कि रायबरेली और अमेठी जिले के थानों पर घटना की सूचना दी थी। दोनों जिलों की पुलिस एक-दूसरे के थाने में जाने की बात कहकर कार्रवाई नहीं कर रही हैं। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed