फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four lakh farmers face bloom

चार लाख किसानों के चेहरे खिले

Wed, 20 Jan 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four lakh farmers face bloom
जिले में मंगलवार को हुई बारिश रबी की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। गेहूं, चना, मटर की फसल को जबरदस्त फायदा हुआ है। इससे तीन लाख 85 हजार किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


खास बात ये है कि तेज बारिश होती तो सरसों की फसल गिरने से नुकसान की गुंजाइश होती है, लेकिन बारिश रुक-रुककर धीमी गति से हुई। कृषि विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक बारिश को फसलों के लिए अच्छा मान रहे हैं।
विज्ञापन


धूप निकलने के कारण खेत की नमी भी जा रही थी। अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से रबी की फसल को फायदा हुआ है। गेहूं, चना, सरसों की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सूखा पड़ने के कारण इस बार किसानों ने रबी की फसल की बोआई भी देर से की थी। ऐसे में चना, सरसों की फसल छोटी है, जिससे फसल के गिरने की भी गुंजाइश नहीं है।

कुछ किसानों ने निजी नलकूप से सिंचाई करके सरसों की फसल की बोआई की थी, जो बड़ी हो गई है। बारिश इतनी तेज नहीं हुई कि जिससे सरसों की फसल को नुकसान हो।

सही मायने में इस बारिश से फसलों को फायदा हुआ और अन्नदाताओं के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। उनका कहना है कि बारिश हो जाने के कारण अब फसलों में पाला लगने की गुंजाइश भी खत्म हो गई है।

पाला लगने के कारण फसलों को नुकसान होता है, लेकिन इस बारिश से न सिर्फ फसलों की सिंचाई हो गई है, बल्कि पाला लगने का झंझट दूर हो गया है।

आलू की फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है। अधिकारियों की मानें तो पाला न लगने के कारण निश्चित तौर से फसल उत्पादन बढ़ेगा।

राही ब्लॉक क्षेत्र के किसान सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार और जगतपुर क्षेत्र के किसान केके पासवान, रमेश कुमार का कहना है कि बारिश से गेहूं, चना, मटर समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है।

पाला भी अब फसलों में नहीं लगेगा। इसी तरह कुछ दिन तक मौसम और रहेगा तो फसलें अच्छी होंगी और उत्पादन भी अधिक होगा। पानी बिना फसलें सूख रही थी, लेकिन बारिश से जबरदस्त फसलों को फायदा हुआ है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके  तिवारी ने बताया कि कड़ाके की ठंड और बारिश रबी की फसल के लिए सोने पर सुहागा है। बारिश से सभी फसलों गेहूं, चना, मटर, सरसों की फसल को फायदा हुआ है।

फसलों पर पाला लगने का खतरा भी कम हो गया है। मौसम इसी तरह रहा तो निश्चित तौर से फसल उत्पादन बढे़गा। कम बारिश हुई है, जिससे सरसों की फसल को भी नुकसान नहीं हुआ है।


हालांकि अधिक दिन तक बदली रही तो पहले बोई गई सरसों की फसल में फूल निकलने में असर पड़ सकता है। यदि तेज बारिश हो जाए तो किसान जिन खेत में चना, सरसों की फसल बोई है, उसका पानी बाहर निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed