फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four houses and four beige wheat crop from fire

आग से चार मकान व चार बीघे गेहूं की फसल राख

Sun, 02 Apr 2017 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Four houses and four beige wheat crop from fire
अाग से जले घर - फोटो : अमर उजाला
जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को कहीं बिजली की शॉर्टसर्किट तो कहीं गैस सिलेंडर से आग लगने से चार मकान और चार बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खेतों तक रास्ता नहीं होने के चलते दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। अग्निकांडों से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार खुला तंबू लगाकर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रवींद्र बहादुर के खेत में लगे बिजली के खंभे का क्रॉसआर्म टूट गया। इससे तारों में शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। 12 बिस्वा में खड़ी गेहूं की फसल और 10 विस्वा कटी फल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि रविराज सिंह की सूचना पर एसडीएम मदन कुमार ने लेखपाल शिवकंठ गुप्ता को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया। पीड़ित किसान ने बताया कि करीब 15 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के नीमटीकर गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे मनोहर के दो घर बने हैं। शुक्रवार देर शाम गैस सिलेंडर से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। मनोहर के दो घर जलकर नष्ट हो गए। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक गांव की संतोषा के भी दो घर जल गए। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लक्ष्मी ने बताया कि उसके दो घर जलने से दो क्विंटल चावल, दो क्विंटल आटा, 16 हजार रुपये नगद जल कर राख हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषा ने बताया कि बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपया इकट्ठा किया था, जो आग में जल गए। इन घरों में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम मदनकुमार पाल ने बताया कि जांच के बाद पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा। उधर, डीह ब्लॉक क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी मो. जुम्मन का खेत परशदेपुर कस्बे के पास है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। अचानक तारों से हुई शॉर्टसर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे तीन बीघे गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी।

आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। सभी घटनाओं में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह आग लगी। उसी जगह तारों में स्पार्किंग हो रही थी। इसकी शिकायत कई पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं और कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं अवर अभियंता जीशान अंसारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। बिजली की शार्टसर्किट से आग नहीं लगी। इसका और कोई कारण है।


डलमऊ और बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार की शाम तीन घरों में आग लगने से एक लाख रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। डलमऊ कस्बे के कृष्णानगर निवासी कृपाल और चंद्रपाल के घर में देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक दोनों आग से जल गए। 15 हजार रुपये की नगदी समेत 50 हजार का नुकसान हुआ है। इसी तरह बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के गुलाब खेड़ा मजरे जींगों निवासी अखिलेश के घर में घर के पीछे घूरे से निकली चिंगारी से आग लग गई। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, तब तक घर का सामान जल गया। यहां पर भी 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed