{"_id":"570942d74f1c1b5c28c81245","slug":"four-houses-and-20-acres-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मकान और 20 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मकान और 20 बीघा फसल राख
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर नमकसार गांव में आग लगने से जला मकान व मौजूद पीड़ित परिवार के लोग व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में आग लगने से चार मकान और 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में दो बकरियों की जलकर मौत गई, जबकि छह झुलस गई।
बचाने में महिला भी झुलस गई। सभी घटनाओं में चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार महमदपुर नमकसार गांव में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। संतराम के घर में आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी दो बकरियां जलकर मर गई, जबकि छह झुलस गई।
आग बुझाने में उसकी पत्नी राजकला झुलस गई। आग से अनाज व कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। इसके अलावा कृष्णा देवी और गुरुचरन के घर भी आग में जल गए। इनके यहां 50-50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लेखपाल रूपेश कुमार मौर्य ने क्षति का आंकलन किया है। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ठाकुरगंज मजरे सुट्ठा हरदो गांव में आग लगने से मंगरे पासी का घर जलकर राख हो गया। आग से करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार बड़ापूरा मजरे खिसिरपुर करौंदी गांव निवासी संतोष कुमार, कल्लू सिंह व शरद की सात बीघे गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी रामआसरे गांव के बाहर महुआ बीनने के पत्ती जला रहा था।
इसी दौरान बगल में मायाबख्श के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते तब तक दो बीघे फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कैथन का पुरवा गांव निवासी गुरुप्रसाद के घर में शनिवार दोपहर अचानक बिजली से शॉर्ट सर्किट हुआ। जिससे छप्पर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित ने बताया कि घर में रुपये, कपड़े, अनाज समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल को सूचना दे दी गई है।