{"_id":"6893ab12cceaadc80b05f11f","slug":"former-babu-and-two-brothers-got-the-government-land-registered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138604-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्व बाबू व दो भाइयों ने कराया सरकारी जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्व बाबू व दो भाइयों ने कराया सरकारी जमीन का बैनामा
Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कलेक्ट्रेट में तैनात पूर्व बाबू और उसके दो भाइयों पर कूटरचित दस्तावेज बनाकर सरकारी भूमि का बैनामा करा लिया गया। जांच में शिकायत सही मिलने पर बुधवार शाम सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
डीएम हर्षिता माथुर के मुताबिक अशोक कुमार मौर्य ने शिकायत की था कि किशुनदासपुर में पूर्व बाबू अमिय कृष्ण और उनके भाई आदित्य कुमार, अजय कुमार ने चारागाह की भूमि को गलत तरीके से अपने नाम बैनामा करा लिया है। इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये है। तहसील प्रशासन की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पूर्व बाबू की तैनाती इस समय सीतापुर जिले में है।