फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Food was being made in a kilogram pumpkin for 50 girls

एक किग्रा कद्दू में 50 बालिकाओं का तैयार होता भोजन

Sat, 22 Apr 2017 12:29 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 22 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Food was being made in a kilogram pumpkin for 50 girls
girls hostel - फोटो : अमर उजाला
 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयाें में बालिकाओं को अच्छी शिक्षा के साथ पौष्टिक भोजन देने के निर्देश हैं। वहीं तिलोई स्थित विद्यालय में एसडीएम ने जांच की, तो हकीकत खुलकर सामने आ गई। यहां पर रहने वाले 50 बालिकाओं के लिए एक किग्रा कद्दू में भोजन बनता मिला। यहीं नहीं पढ़ाई करने वाली छात्रा से झाड़ू लगवायी जा रही थी। यह देखकर एसडीएम ने जहां जमकर फटकार लगाई। वहीं कार्रवाई के लिए डीएम को निरीक्षण रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के तिलोई एसडीएम डॉ. अशोक शुक्ला ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर कक्षा आठ की छात्रा शुभी झाड़ू लगाते मिली। इस पर वार्डेन शैल कुमारी को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद भोजनालय का निरीक्षण किया। यहां पर एक किग्रा कद्दू में 50 बालिकाओं का खाना बनता मिला। वार्डेन ने बताया कि तैनात एकाउंटेंट सुरेंद्र कुमार बीएसए कार्यालय में संबद्ध है।
विज्ञापन


सप्ताह में एक दिन आकर पूरी खरीदारी करके चले जाते है। उसी से काम चलता है। इस बाबत अमेठी बीएसए राजकुमार पंडित से बात की गई, तो उन्होंने ऐसी कोई संबद्धता नहीं होने की बात कही। इसके बाद राजा फत्तेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed