{"_id":"5fdfb20c8ebc3e3f51781729","slug":"fog-created-three-people-including-clerical-died-in-accidents-raibaraily-news-lko555904240","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना काल, हादसों में लिपिक समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बना काल, हादसों में लिपिक समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। पहले ही दिन भीषण कोहरा काल बन गया। रविवार सुबह बेटी से मिलने के लिए लखनऊ जा रहे बीआरसी के लिपिक की कार ट्रेलर में घुस गई। हादसे में लिपिक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दो अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। ऊंचाहार और इन्हौना क्षेत्र में भी सड़क हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रविवार की सुबह से ही भीषण कोहरा छा गया। 10 मीटर की दूरी ही कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था। सरेनी थाना क्षेत्र के सोतवाखेड़ा निवासी और खीरों व सरेनी बीआरसी के वरिष्ठ लिपिक गिरीश चंद्र अपने दो अन्य साथियों शिक्षक राजेश कुमार और शिक्षक दीपक कुमार के साथ अपनी कार यूपी 32 एलआर 3309 से लखनऊ में पढ़ रही बेटी से मिलने जा रहे थे।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां के दोसड़का के समीप घने कोहरे की वजह से कार रोड़ पर खड़े ट्रेलर यूपी 51 एटी 088 में पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद कार गहरी खंती में चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल राजेश और दीपक को खीरों सीएचसी भेजा। काफी मशक्कत के बाद कार में सामने बाई तरफ फंसे गिरीश चंद्र को गेट तोड़कर बाहर निकाला। तब तक लिपिक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, नवाबगंज कोतवाली के पूरे देउआ ब्रह्मौली निवासी रामराज विश्वकर्मा (55) ऊंचाहार से घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पूरे पर्वत मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार रविवार सुबह हैदरगढ़ की तरफ से आ रहे शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे टीका जैतपुर के साइकिल सवार बुजुर्ग राम अकबाल यादव (68) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
लिपिक गिरीश की लखनऊ जाते समय दोड़का के पास हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सरेनी ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षा संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी व उच्च प्राथमिक विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष देवदत्त यादव, संगठन मंत्री भरत लाल, पूर्व निदेशक जितेंद्र पटेल, अंशुमान मिश्रा, यज्ञदत्त शुक्ला, अनूप कुमार ने उनकी मौत पर शोक जताया है।
कोहरे के कारण रविवार सुबह से ही हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। बर्फीली हवा से लोग ठिठुर गए। कोहरा अधिक होने के कारण सड़कों पर सन्नाटा भी पसरा रहा।कहीं अलाव तो कहीं गर्म कपड़ों के सहारे लोगों से दिन बिताया। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन धूप को ठंड के आगे कोई असर नहीं दिखा। दोपहर बाद फिर कोहरा छा गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पारा और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।