फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Flown six lakh cash recovered from consumers

उपभोक्ताओं से वसूले गए छह लाख कैश उड़ाया

Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Flown six lakh cash recovered from consumers
उपभोक्ताओं से वसूले गए छह लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

सबहेड : बिजली उपकेंद्र बछरावां में चोरी, पावर हाउस कार्यालय का ताला टूटा मिला, तिजोरी की चाबी भी गायब
- पुलिस ने की जांच, जल्द खुलासा का दावा
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने बिजली उपकेंद्र बछरावां से करीब छह लाख की नकदी पार कर दी। चोरों ने पावर हाउस कार्यालय का ताला तोड़कर तिजोरी में रखी रकम पर हाथ साफ किया। बृहस्पतिवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी से हड़कंप मच गया। तिजोरी की चाबी भी गायब मिली।
चरन सेवा कंपनी से आए टेक्नीशियन ने पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन, एसडीओ, जेई व पुलिस के समक्ष तिजोरी खोली। पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस जल्द चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। बछरावां कस्बे के महराजगंज रोड विद्युत उपकेंद्र में स्थित कार्यालय में कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार और केदारनाथ काम करते हैं।
विज्ञापन

इसी कार्यालय में विद्युत बिलों की वसूली के बाद जमा की गई रकम रखने के लिए तिजोरी रखी गई है। तिजोरी की चाबी रखने की जिम्मेदारी कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार की है। गुरुवार सुबह विद्युत उपकेंद्र के फीडर रूम में तैनात कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया गया था। तिजोरी बंद थी। जब प्रदीप कुमार तिजोरी की चाबियां लेने कमरे पर गए तो चाबियां गायब मिली। मामले की जानकारी पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन जय सिंह, एसडीओ शशांक गुप्ता व जेई अजय कुमार सैनी को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पहले तिजोरी को गैस कटर व ब्लेड से काटने के प्रयास किया गया, लेकिन तिजोरी खुल न सकी तो कंपनी के लोगों से बात की गई। चरन सेवा कंपनी लखनऊ से आए टेक्नीशियन रामशंकर वर्मा ने अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में तिजोरी खोली। तिजोरी में विद्युत वसूली की जमा रकम 05 लाख 95 हजार 500 रुपये गायब मिले।
खाली तिजोरी देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। एसडीओ शशांक गुप्ता ने तिजोरी से कैश गायब होने की तहरीर थाना बछरावां में दी। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि करीब छह लाख रुपये गायब होने की तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। बछरावां पुलिस कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार, विद्युत उपकेंद्र बछरावां में तैनात कर्मचारी शिवम व विद्युत उपकेंद्र बिशनपुर में तैनात कर्मचारी विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कहा जा रहा है कि इस चोरी में करीबी व्यक्ति का ही हाथ है। कोतवाल का कहना है कि रात में कौन-कौन लोग कार्यालय में थे और उनसे कौन-कौन लोग मिलने आए थे, इस पर पूछताछ की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed