फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Flaming bees cut the teacher, unconscious

भड़की मधुमक्खियाें ने शिक्षक को काटा, बेहोश

Mon, 24 Apr 2017 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 24 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Flaming bees cut the teacher, unconscious
मधुमक्खियां - फोटो : getty images
सरेनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल कोरवां में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के हमले से एक सहायक अध्यापक बेहोश हो गया। वहीं अन्य शिक्षकों व बच्चों ने भागकर जान बचाई। धुआं करके मधुक्खियों को भगाया गया। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। बेहोश हुए शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे होश आ गया।
विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल कोरवां में सोमवार को पठन-पाठन का कार्य चल रहा था। बताते हैं कि पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। पक्षियों के चोंच मारने से मधुक्खियां भड़क उठी। उन्होेंने स्कूल के सहायक अध्यापक जाकिर हुसैन पर हमला बोल दिया। उनको इस कदर काटा कि वे बेहोश हो गए। अन्य शिक्षकों व बच्चों में भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धुआं करके मधुमक्खियों को वहां से भगाया। इसके बाद बेहोश हुए शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें इलाज के बाद होश आया। सहायक अध्यापक जाकिर हुसैन ने बताया कि बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed