फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five vehicle thieves arrested

पांच वाहन चोर गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five vehicle thieves arrested
रायबरेली। शहर कोतवाली व सर्विलांस टीम ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच बदमाशों को दबोचा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गईं 11 बाइकें व एक स्कूटी बरामद की गई है। इसके अलावा लैपटॉप और चोरी के मोबाइल भी बरामद किये गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शनिवार को नगर कोतवाली के जहानाबाद तिराहे पर कोतवाल अतुल कुमार सिंह, सर्विलांस व स्वाट टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम ने वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी रामबाबू सिंह व बउआ उर्फ गुड्डन सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इन दोनों बाइकों को शहर से ही चुराया गया था। आरोपियों के पास से चोरी के सात मोबाइल व एक लैपटॉप भी बरामद हुआ। अभियुक्तों की निशानदेही पर दरीबा में चोरी की 10 अन्य बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पकड़े गए सलोन के उमरन निवासी रामबाबू, लालगंज के कोरिहर निवासी बउआ उर्फ गुड्डन, लालगंज के देवी का पुरवा निवासी सत्यम, गुरुबख्शगंज के टिकरा निवासी अनूप कुमार मौर्या व चकमझौना गांव निवासी विभू सिंह को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed