{"_id":"5e41a2b48ebc3ee5c922632f","slug":"five-lakhs-removed-from-couple-s-account-by-fraud-in-bank-raibaraily-news-lko507812997","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में धोखाधड़ी करके दंपती के खाते से निकाले पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में धोखाधड़ी करके दंपती के खाते से निकाले पांच लाख
विज्ञापन

अज्ञात बैंक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज
रायबरेली। बैंक में धोखाधड़ी करके दंपती के खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित पक्ष की मानें तो उसने कभी खाते से धन नहीं निकाला। इसके बाद ही उसके खाते से धन निकाल लिया गया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बैंक कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बछरावां कस्बे के काछिन टोला निवासी संतोष कुमार वर्मा ने अपनी पत्नी पारुल वर्मा के साथ बछरावां कस्बा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कई वर्ष पूर्व अपना सहखाता खोला था।
पीड़ित संतोष कुमार की मानें तो 3 जनवरी 2020 को अपनी पासबुक चढ़वाने के लिए बैंक पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि उसके खाते में महज 1673 रुपये शेष बचे हैं। वहीं पांच लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने जानकारी की तो उसे बताया गया कि एटीएम के जरिए धन निकाला गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसने एटीएम के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि अज्ञात बैंक कर्मियों के खिलाफ केस लिखकर पड़ताल की जा रही है।