फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five lakh people did yoga on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांच लाख लोगों ने किया योग

Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five lakh people did yoga on International Yoga Day
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिलेभर में योग करने वालों का तांता लगा रहा। भले ही इस बार कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हो सका लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिले के कई पार्कों और मैदानों में सामूहिक रूप से योग के कार्यक्रम हुए। कुछ स्कूल-कॉलेजों में भी बड़े हॉल में योग कराया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन कार्यक्रमों के जरिये लोगों ने जहां घर पर ही योग किया, वहीं निरंतर योग करने वालों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष रूप से अकेला या फिर परिवार के साथ अभ्यास किया। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर में लगभग पांच लाख लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया।
विज्ञापन

गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह एवं आचार्यों ने शारीरिक दूरी बना कर योग करते हुए अनेक आसनों का अभ्यास किया। शिक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने योग कराया। जिला योग संघ के सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव ने भी ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों ने घर पर ही योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे परियोजना से जुड़े लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। जिला युवा समन्वयक गोपेश पांडेय ने बताया कि लालगंज, डालमऊ, सरेनी, राही व सलोन आदि ब्लॉकों में युवा स्वयंसेवकों, गंगा दूत व युवा मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार ने योग के महत्व बताए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक योग शिविर का आयोजन सुभाष चंद्र बोस पार्क में किया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख गयाप्रसाद, जिला खेल आयाम प्रमुख आकाश द्विवेदी, जिला कला मंच प्रमुख शिवांशु व नगर मंत्री ऋषभ त्रिपाठी ने किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया।
प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। संदीप जैन, महेंद्र अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, रत्नेश गुप्ता, अभिलाष कौशल, राजेश अग्रवाल ने शिविर में भाग लिया। वीणा पाणि इंटर कॉलेज में हुए योग शिविर में अजीत शर्मा, प्रेमनारायण, दिव्या, सुधा व सुजीत आदि ने भाग लिया।
भारत विकास परिषद ने सदस्यों तथा पदाधिकारियों को ऑनलाइन योग की महत्ता से परिचित कराया। सचिव राजीव वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. जेपी मिश्रा ने शारीरिक दूरी के मानक के साथ योगाभ्यास कराया। अध्यक्ष राकेश मिश्र ने स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आरबी श्रीवास्तव, नवल किशोर बाजपेयी, अंबरीश अग्रवाल, केके पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष राजाराम मौर्य ने आभार जताया। इस मौके पर अमन मिश्रा, शिवम मिश्रा, अतुल शुक्ला, हिमांशु दीक्षित, सुशील शुक्ला व राजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे।

बौद्धिक विचार मंच एवं पारंपरिक साहित्यकार परिषद के महासचिव डॉ. पीयूष मिश्र ने साहित्यकारों को योगाभ्यास कराया। शहर के सुपर मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामूहिक रूप से योग कराया गया। इसके अलावा आस्तिक नगर, आचार्य द्विवेदी नगर व जवाहर विहार कॉलोनी समेत कई जगहों पर लोगों ने घर पर ही योगाभ्यास एवं व्यायाम करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed