फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five lakh looted in broad daylight from female inspector

महिला दरोगा से दिनदहाड़े पांच लाख लूटे

Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Five lakh looted in broad daylight from female inspector
रायबरेली में सोमवार को शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास हुई लूट की घटना के बाद महिला दरोगा से पूछ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही महिला दरोगा से बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिये। नए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी के शहर पहुंचते ही दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई। इससे पहले कि चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, बदमाश भाग खड़े हुुए। जिस जगह पर लूट की घटना हुई, वहां पर दिन हो या फिर रात पुलिस का पहरा रहता है। बावजूद इस तरह लूट की घटना हो जाना, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। घटना की जानकारी पर सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

रायबरेली शहर के सम्राट नगर मोहल्ले की रहने वाली नीता सिंह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनके पति मनोज सिंह पहले रायबरेली में एसओजी में सिपाही के पद पर तैनात थे। दोपहर के वक्त महिला दरोगा ने सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये निकाले और उसे बैग में रख लिया। इसके बाद वह स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थीं।
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा के पास जैसे ही पहुंचीं, वैसे ही बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी को रोक लिया। इससे पहले कि वह कुुछ समझ पातीं, बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर नेहरू नगर की तरफ फरार हो गए। जानकारी पर सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने चौराहों की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। यह घटना उस समय हुई, जब नए पुलिस कप्तान शहर में पहुंचे ही थे। नए कप्तान के पहुुंचने पर लूट की घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सीओ सदर का कहना है कि जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने में जुटी पुलिस
महिला दरोगा के साथ पांच लाख की हुई लूट की वारदात के बाद सीओ सदर की अगुवाई में पुलिस ने डिग्री कॉलेज चौराहा से बरगद चौराहा समेत अन्य शहर के प्रमुख चौराहों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करके उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक जितने में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले, उसमें बदमाशों की फुटेज नहीं मिल पाई है।

कोतवाली पहुंचे नए पुलिस कप्तान, की पड़ताल
महिला दरोगा के साथ हुई लूट की घटना को नए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने गंभीरता से लिया। यहां पहुंचने पर जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी हुई, एसपी घटनास्थल का न सिर्फ जायजा लिया, बल्कि सीधे सदर कोतवाली पहुंच गए। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर, कोतवाल से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी ने लूट की घटना पर नाराजगी जताते हुए जल्द बदमाशों को पकड़कर लूूट की वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया। एसपी का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत अन्य पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed