फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five animal smugglers arrested, kingpin injured in firing

Raebareli News: पांच पशु तस्कर हत्थे चढ़े, फायरिंग में सरगना घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five animal smugglers arrested, kingpin injured in firing
मुठाभेड़ में गोली लगने से घायल तस्कर को ले जाती पुलिस। - फोटो : मुठाभेड़ में गोली लगने से घायल तस्कर को ले जाती पुलिस।
रायबरेली। हरचंदपुर इलाके के हिलगी गांव के पास शनिवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में गैंग लीडर मकसूद घायल हो गया। पुलिस ने मकसूद के साथ चार अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो तस्कर अमेठी के और तीन सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक रात करीब दो बजे सूचना मिली कि हिलगी गांव के पास पशु तस्कर पशुओं की चोरी करने के फिराक में हैं। इस पर सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार, हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्करों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक पुलिस की फायरिंग में सुल्तानपुर जिले के बंधुवाकला थाना क्षेत्र के मनियारपुर निवासी मकसूद के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके साथ अमेठी जिले के बनकटवा निवासी रामभवन यादव, बनकटा मजरे ज्ञानपुर निवासी राकेश यादव, सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर भुलिया निवासी हरि प्रसाद, कुड़वार थाना क्षेत्र के बलभद्रमिश्र का पुरवा निवासी वैभव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल मकसूद का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। एएसपी ने बताया कि मकसूद गैंग लीडर है। तस्करों के पशुओं की चोरी करके स्लॉटर हाऊस में बेचने की बात सामने आई है। स्लॉटर हाऊस किस जिले का है, इसकी जांच कराई जा रही है। तस्करों के पास से एक बोलेरो, तमंचा, दो टार्च समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मकसूद पर सुल्तानपुर में अमेठी में दर्ज हैं 35 मुकदमे
एएसपी के मुताबिक गैंग लीडर मकसूद के खिलाफ सुल्तानपुर और अमेठी जिले के विभिन्न थानों कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। मकसूद अपने साथियों के साथ मिलकर काफी समय से सुल्तानपुर, अमेठी में पशुओं की तस्करी कर रहा था। वहीं, रामभवन पर अमेठी जिले में 11, हरि प्रसाद के खिलाफ 12 सुल्तानपुर और एक मुकदमा अमेठी जिले में दर्ज है। एएसपी का दावा है कि सुल्तानपुर और अमेठी जिलों की पुलिस को काफी समय से इन पशु तस्करों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed