फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five accused in Hariom murder case get bail

Raebareli News: हरिओम हत्याकांड के पांच आरोपियों को मिली जमानत

Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five accused in Hariom murder case get bail
ऊंचाहार। हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के पांच आरोपियों पूरे बनियन मजरे पचखरा गांव निवासी अजय अग्रहरि, अविनेश सिंह उर्फ सौरभ सिंह, सुजीत अग्रहरि उर्फ छोटू, शिवम अग्रहरि व दीपक अग्रहरि को हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। जबकि मामले के मुख्य आरोपी डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर निवासी वैभव सिंह की अर्जी पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी पर 20 अप्रैल को सुनवाई करने की तारीख तय की है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुराबअली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकि को डाड़ेपुर गांव के पास एक अक्तूबर 2025 की रात कुछ लोगों ने चोर समझकर पकड़ा और ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास पीटकर मार डाला था। घटना के समय वह अपनी ससुराल नई बस्ती के मजरे ऊंचाहार देहात जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों को जेल भेजा था। अब तक 14 आरोपियों की जमानत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed