फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   First transmission then fault in the substation

पहले ट्रांसमिशन फिर उपकेंद्र में खराबी, तीन घंटे बत्ती गुल रही बत्ती

Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
First transmission then fault in the substation
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्र की तरह शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिनोंदिन चरमरा रही है। शुक्रवार को फिर ट्रांसमिशन त्रिपुला में खराबी आई। वहां समस्या दूर हुई तो इंदिरा नगर उपकेंद्र में तकनीकी समस्या आने से तीन घंटे बिजली बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम बिजली गुल होने से लोगों का व्यापार भी प्रभावित रहा। इंदिरा नगर उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से आचार्य द्विवेदी नगर, इंदिरा नगर, कैनाल रोड, आरडीए, डिग्री कॉलेज चौराहा, छोटा घोसियाना, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, साकेत नगर, बरगद चौराहा समेत 15 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। शाम करीब चार बजे ट्रांसमिशन में तकनीकी खराबी आने के चलते इंदिरा नगर उपकेंद्र की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बिजली चालू हुई तो इंदिरा नगर उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आ गई। इससे करीब सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता कैलाश झा, बब्बी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला आदि ने बताया कि किसी न किसी कारणों से बिजली आपूर्ति बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार के नाम पर महज खानापूरी की जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, गोराबाजार के एसडीओ सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बंद थी, जिसे दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed