{"_id":"614cc7858ebc3e2be51cb1ae","slug":"first-got-married-now-refuse-to-adopt-raibaraily-news-lko5969472125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रचाई शादी, अब अपनाने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले रचाई शादी, अब अपनाने से इन्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जीआरपी थाने में तैनात सिपाही ने पहले एक महिला से शादी रचाई और फिर उसका यौन शोषण किया। अब सिपाही ने महिला को अपनाने से इन्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मी दूसरी शादी करने की तैयारी भी कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरदोई जिले के रहने वाले एक पुलिस कर्मी की तैनाती रायबरेली रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में सिपाही के पद पर है। सिपाही का कुछ समय पहले उन्नाव जिले के हिंदूखेड़ा निवासिनी एक महिला से संपर्क हुआ था। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। इसी वर्ष 2 अप्रैल को सिपाही ने कानपुर जिले के मंधना स्थित आर्य समाज मंदिर में महिला के साथ विवाह कर लिया।
महिला का आरोप है कि शादी करने के बाद भी सिपाही उसे अपने घर नहीं ले गया। वह मायके में ही रह रही है जहां सिपाही का आना-जाना था। आरोप है कि शादी करने के बाद सिपाही ने उसका यौन शोषण किया और अब उसे अपनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता का यह भी आरोप है कि सिपाही दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। उसने जीआरपी थाने के अलावा अन्य अफसरों से शिकायत करके सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत पर जीआरपी के लखनऊ सर्किल के सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
उधर, जीआरपी के थानेदार अमला सिंह यादव का कहना है कि हरदोई जिले की रहने वाली एक महिला ने जीआरपी थाने में तैनात सिपाही पर शादी करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। यह मामला उन्नाव जिले का है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जीआरपी सीओ प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
सिपाही का कहना है कि उसने महिला के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी लेकिन यह शादी महिला ने उसके साथ धोखे से की। महिला की पहले ही किसी से शादी हो चुकी थी। उसे एक बेटा भी है। पति की मौत हो चुकी है। यह बात महिला ने उसे नहीं बताई थी। यही विवाद है। इस मामले में हरदोई न्यायालय में एक केस भी चल रहा है। दूसरी शादी करने की बात पूरी तरह से गलत है।