फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   First dose to 7359 teenagers

7359 किशोरों को पहली डोज, 1326 को बूस्टर टीका

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
First dose to 7359 teenagers
रायबरेली। जिले में गुरुवार को 36,139 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 7359 किशोर-किशोरियों को पहली डोज के साथ ही 1326 फ्रंट व हेल्थ वर्करों और वृद्धजनों को बूस्टर टीका लगाया गया।
विज्ञापन

दिनभर में जिले में 12,326 को प्रथम और 15,128 को दूसरी डोज लगाई गई। टीका लगवाने के लिए सेंटरों पर सुबह से ही भीड़ रही।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में टीकाकरण की प्रगति में बेहद सुधार आया है। किशोर-किशोरियों की संख्या भी टीकाकरण सेंटरों पर बढ़ गई है।
विज्ञापन

अस्पतालों के साथ ही थानों व अन्य स्थानों पर भी कैंप आयोजित करके फ्रंटलाइन वर्करों को टीके लगाए गए। दिनभर में 36 हजार से अधिक लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरों थाने में इंस्पेक्टर समेत 47 को बूस्टर डोज
खीरों। थाना परिसर में गुरुवार को टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। टीम इंचार्ज स्नेहलता व उनकी टीम ने 73 पुलिस कर्मियों में 47 को बूस्टर डोज का टीका लगाया।
खीरों थाने में निरीक्षक, उपनिरीक्षक व महिला सिपाहियों ने बूस्टर डोज का टीका लगवाया। शेष 23 कर्मचारियों में कुछ अवकाश पर रहे, जिसके कारण उन्हें बूस्टर डोज नहीं मिल सकी।
महराजगंज में 976 में लगे टीके, दिल्ली से आया युवक संक्रमित
महराजगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हलोर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराजगंज, राजा चंद्रचूर्ण सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज, महराजगंज और न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में 426 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। वहीं सीएचसी महराजगंज में 158 टीके लगाए गए।

कुल मिलाकर 976 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। कैड़ावा गांव में दिल्ली से लौटे 20 वर्षीय युवक के अलावा कस्बा महराजगंज के एक घर से 17 वर्ष के एक किशोर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे हड़कंप मच गया है। अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed