फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firozpur Special made us wait for 11 hours, many trains arrived late

Raebareli News: फिरोजपुर स्पेशल ने 11 घंटे कराया इंतजार, विलंब से पहुंचीं कई ट्रेनें

Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Firozpur Special made us wait for 11 hours, many trains arrived late
रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को पटना से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 11 घंटे से ज्यादा विलंब से पहुंची। यह ट्रेन सुबह के स्थान पर शाम को पहुंची। धनबाद से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन लगभग चार घंटे देर से आई। नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ल दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। बृहस्पतिवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन

ऊंचाहार में पौन घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
कानपुर से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार को ऊंचाहार स्टेशन पर लगभग पौन घंटे तक खड़ी रही। यह ट्रेन 15 मिनट विलंब से ऊंचाहार पहुंची थी, लेकिन रवाना हुई तो देर तक रोके जाने के कारण ट्रेन की देरी सवा घंटे से ज्यादा हो गई। प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस भी लगभग 10-10 मिनट रोकी गई। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि गंगा गोमती एक्सप्रेस पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन काफी देर तक रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed