Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   firing

फ्री में पेट्रोल न देने पर मैनेजर पर ताना असलहा, ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग

Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
firing
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात फ्री में पेट्रोलपंप न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने सिर्फ मैनेजर की कनपटी पर असलहा तान दिया, बल्कि दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। पेट्रोलपंप कर्मियों के साथ हाथापाई की। खुद को एक शातिर अपराधी का साथी बताते हुए बदमाशों ने खूब बवाल काटा।
विज्ञापन

इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की हवा भी निकाल दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश असलहा लेकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर हरदासपुर स्थित पेट्रोलपंप पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने एक शातिर अपराधी का खुद को साथी बताते हुए बाइक में पेट्रोल फ्री में भरने की बात कही। इसको लेकर पेट्रोलपंप कर्मियों और बदमाशों की कहासुनी होने लगी। बताते हैं कि इसी बीच पेट्रोलपंप का मैनेजर संजय पहुंचा तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं दहशत फैलाने के लिए असलहे से करीब चार राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग और पुलिस पहुंची तो बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और पेट्रोलपंप कर्मियों से पूछताछ की। साथ ही पेट्रोलपंप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बवाल करते हुए दिख रहा है। साथ ही एक बदमाश असलहे से फायरिंग भी करते हुए दिख रहा है। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed