फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firing on the nephew of the village head husband in a property dispute

संपत्ति के विवाद में प्रधान पति के भांजे पर फायरिंग

Tue, 26 Jul 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Firing on the nephew of the village head husband in a property dispute
रायबरेली में सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल तारिक। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात प्रधान पति के भांजे को गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। यह वारदात उस समय हुई, जब युवक धरई गांव से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि हमलावर उसकी बाइक भी लूट ले गए और अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। घर वालों की तरफ से वारदात की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मिरजहांपुर के प्रधान पति मो. सऊद का भांजा मो. तारिक (30) पुत्र कफील अहमद देर रात धरई से अपनी बाइक से घर जा रहा था। धरई-मीरजहांपुर मार्ग के समीप एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन-चार अज्ञात लोगों ने युवक के ऊपर तमंचे से पीछे से फायर झोंक दिया। इससे गोली उसके बाएं कंधे पर जाकर लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी सलोन में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी सलोन के चिकित्सक सतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर अवस्था में युवक को सीएचसी लाया गया था। युवक के बाई तरफ कंधे के समीप गन शाट घाव के निशान हैं। गन शॉट के निशान के लिए घायल को एक्सपर्ट ओपिनियन के पास भेजा गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर युवक की बाइक लूटकर ले गए हैं। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद का मामला उजागर हुआ है। घटना से संबंधित मामले की जांच के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके हमलावरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर है प्रधानपति मो.सऊद, नवाबगंज से बाइक बरामद
सीओ सलोन अमित सिंह का कहना है कि घायल युवक का मामा एवं प्रधानपति मो.सऊद सलोन कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसकी बाइक भी हमलावर लूट ले गए हैं। जांच के दौरान बाइक को प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि घटना के बाद बाइक घायल युवक की बाइक लेकर क्यों भागे। साथ ही अपनी बाइक मौके पर क्यों छोड़ गए। यह भी हो सकता है कि हमलावर जिस बाइक को छोड़ गए हों, वह चोरी की हो। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। घायल और आरोपियों के मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed