{"_id":"5dd583758ebc3e54b639b5cd","slug":"firing-in-function-raibaraily-news-lko4933555155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में गाने को लेकर युवक भिड़े, फायरिंग से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा में गाने को लेकर युवक भिड़े, फायरिंग से भगदड़
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तिलक समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुछ युवकों ने बवाल कर दिया। इस दौरान फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। मामला क्षेत्र के गांव वंशपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग का है।
गांव में मंगलवार को आशीष कुमार के यहां तिलक समारोह था। रात मे आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। आयोजन के दौरान कुछ युवक मनपसंद गाने को लेकर तकरार करने लगे। धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई कि युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट और बवाल के बीच में किसी ने हवाई फायरिंग कर दी।
इससे वहां भगदड़ मच गई। अफरातफरी में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं है। कार्यक्रम पेश कर रहे कलाकार भी भागकर छिप गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और करीब दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल धर्मेन्द्र दुबे का कहना है कि सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।