फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Firecrackers worth 1.5 crore will be blown on Diwali

दिवाली पर फुंक जाएंगे डेढ़ करोड़ के पटाखे

Wed, 03 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth 1.5 crore will be blown on Diwali
रायबरेली। दिवाली पर इस बार पटाखों का कारोबार फिर डेढ़ करोड़ से अधिक का हो सकता है। रेट काफी अधिक होने के बाद भी पटाखा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

अधिक आवाज और विदेशी पटाखों की बिक्री पर रोक के कारण पटाखे के शौकीनों को झटका लगा है। दिवाली के दिन गुुरुवार को पटाखों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ होगी।
मंगलवार से जिले में तीन दिनों के लिए पटाखे की दुकानें सज गईं। शहर के एमजीआईसी, गोराबाजार, आईटीआई और मुंशीगंज ग्राउंड में दुकानें लगीं हैं।
बुधवार को पटाखा खरीदने वालों की भीड़ रही, लेकिन मनपसंद पटाखे न मिलने पर तमाम लोग वापस भी लौट गए। इस बार कम वायु प्रदूषण वाले ब्रांडेड ग्रीन पटाखों को ही बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

आज रात आठ से 10 बजे तक फोड़ सकेंगे पटाखे
प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखों का प्रयोग दीपावली पर रात आठ से 10 बजे तक करने की छूट दी गई है। हालांकि हर साल यही समय तय रहता है, लेकिन आदेश का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांत क्षेत्र अस्पताल, शैक्षिक क्षेत्र, न्यायालय क्षेत्र से 100 मीटर की परिधि में पटाखों के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
मुश्किल में हों तो इन नंबरों पर करें फोन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज ने बताया कि पटाखों का प्रयोग पूरी सावधानी के साथ करें। इसके बाद भी आग से संबंधित कोई घटना होती है तो डॉयल 112 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454418669 पर भी फोन करके सूचना दी जा सकती है।

जिला अस्पताल व सीएचसी में पूरे बंदोबस्त
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि आतिशबाजी से झुलसे लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पर्याप्त बंदोबस्त कर दिए गए हैं। सर्जन के साथ ही अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। हादसे होते ही मरीज को सबसे पहले नजदीक की सीएचसी या पीएचसी में ले जा सकते हैं। 108 एंबुलेंस को सूचना देकर एंबुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed