फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो घरों की गृहस्थी हुई राख

Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
fire
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह विकास क्षेत्र में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग गई, जिससे छह हजार नकद समेत एक लाख रुपये से ज्यादा की गृहस्थी नष्ट हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने अग्नि पीड़ित परिवारों को सहायता दी और जल्द ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
छतोह क्षेत्र के नोनार मजरे परैया नमकसार गांव निवासी दिवाकर के घर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल के रामबरन के घर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के समय घर में कोई नहीं था। दिवाकर मजदूरी करने गया था और उसकी पत्नी पुष्पा कपड़े धुलने गई थी। आग लगने से चीखपुकार मच गई। तुरंत ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग तो बुझ गई, लेकिन दोनों घरों का सारा सामान स्वाहा हो गया। दिवाकर ने बताया कि छह हजार रुपये नकद समेत एक लाख की गृहस्थी नष्ट हुई है। रामबरन के घर में भी आग से काफी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबरन के मुताबिक लगभग पचास हजार का नुकसान हुआ। क्षेत्रीय लेखपाल संतोष कुमार ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। जल्दी ही सहायता राशि दिलाई जाएगी।
घर में लगी आग से एक मवेशी मरा, दूसरा झुलसा
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोहूं मुजरे तेरुखा ग्राम निवासी रामधनी के घर में बुधवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवारीजनों की चीखपुकार पर ग्रामीण जुटे और आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
आग की चपेट में आने से एक मवेशी जलकर मर गया, वहीं दूसरा झुलस गया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल रामशरण यादव ने बताया कि लगभग 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी गई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

अंदूपुर में आग लगने से फसल जलकर राख
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अंदूपुर मे आज्ञत करणों से लगी आग से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आग बुझाई। रामहरख सिंह, पल्लू सिंह समेत कई किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed