{"_id":"60e89a098ebc3ebc8904eda3","slug":"fire-raibaraily-news-lko5862258148","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, 50 हजार की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, 50 हजार की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र काल्ही गांव में एक घर में आग लग गई। तेज लपटों के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही अफरा तफरी मच गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग बुझाई। अग्निकांड में करीब 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
काल्ही गांव निवासी शंकरलाल अपने कमरे में मोमबत्ती जलाकर कमरे को बंद कर गांव के बाहर कहीं बैठा हुआ था। जब ग्रामीणों ने उसके कमरे से धुआं व आग की तेज लपटें निकलती देखा तो सन्न रह गए।
आनन-फानन सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर लालगंज से दमकल कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को काबू पर पा लिया गया है। पीड़ित शंकरलाल ने बताया कि आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का सामान जला है। संवाद