फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire in the transformer of the substation

उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, ठप रही बिजली

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire in the transformer of the substation
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र छतोह में शुक्रवार रात पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने से अभियंताओं में हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

टेस्ट डिवीजन की टीम ने ट्रांसफॉर्मर की जांच की, जिसमें ट्रांसफॉर्मर सही पाया गया, लेकिन उससे सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। दूसरे ट्रांसफॉर्मर से किसी तरह उपभोक्ताओं को टुकड़ों-टुकड़ों में बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

छतोह विद्युत उपकेंद्र में एक पांच और दूसरा तीन एमवीए का ट्रंासफॉर्मर लगा है। रात में अचानक केबल में स्पार्किंग होने से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। लपटें ट्रांसफॉर्मर के तेल तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि कर्मचारियों ने किसी तरह फायर किट का प्रयोग करके आग बुझाई और अभियंताओं को इसकी जानकारी दी। रात 11 बजे से सुबह तक सप्लाई बंद रही।
सुबह उपखंड अधिकारी सौरभ जायसवाल और अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने किसी तरह दूसरे ट्रांसफॉर्मर से बदल-बदल कर फीडर चलाए गए। उपखंड ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की जांच कराई गई है।
ट्रांसफॉर्मर ठीक है। तेल डालकर ट्रांसफॉर्मर को चार्ज किया गया जा रहा है। रविवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल दूसरे ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विद्युत उपकेंद्र कठगर में अव्यवस्थाएं मिलने पर लगाई फटकार
रायबरेली। अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र कठगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र पर अव्यवस्थाएं मिलने पर संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने दो गांवों का निरीक्षण करके उपभोक्ताओं की समस्याएं जानी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में साफ-सफाई कम मिली। इसके निर्देश अभियंताओं को दिए गए। इसके बाद दीनशाह दीनशाह गौरा और उबरनी गांव का निरीक्षण करके बिजली व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों की शिकायत पर दीनशाह गौरा में जर्जर तारों को बदलने के लिए एडीबी योजना में शामिल किया गया। इस मौके पर अधिशसी अभियंता धीरेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी भइयालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed