फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire in power station, power supply stalled

उपकेंद्र में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 04 Aug 2017 11:51 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 04 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire in power station, power supply stalled
मंडी परिषद में लगी आग (file foto) - फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के विद्युत उपकेंद्र मोहनगंज में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। इससे धू-धू करके तीन फीडर जल गए। इससे पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पास आग बुझाने का सिलेंडर नहीं होने से आग बढ़ गई। जब तक सिलेंडर मंगाकर आग बुझाई जाती, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। इससे ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 हजार उपभोक्ताआें के घरों की बिजली गुल हो गई है। तीन शेष बचे फीडरों से किसी तरह आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र मोहनगंज से छह फीडर रामपुर, भवानी नगर, नारायनपुर, शंकरगंज, खानापुर, तिलोई फीडर निकले हैं। इन फीडरों से तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती है। सुबह आठ बजे बिजली की आपूर्ति हो रही थी। इसी दौरान शंकरगंज फीडर में आग लग गई। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के पास आग बुझाने का सिलेंडर नहीं होने से वह मूकदर्शक बने खड़े रहे। जब तक थाने और फायर स्टेशन से आग बुझाने के सिलेंडर मंगाए, तब तक शंकरगंज, खानापुर, तिलोई फीडर पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन


उपकेंद्र में आग लगने से पूरे ब्लॉक क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और आसपास के ग्रामीणों का मजमा लग गया। तीन फीडर पूरी तरह जल जाने से देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता सरोज राजभर ने बताया कि फीडर ओवरलोड होने से आग लग गई। शंकरगंज, खानापुर, तिलोई फीडर जल गए हैं। जबकि फीडर रामपुर, भवानी नगर, नारायनपुर सुरक्षित हैं, जिन्हें चलाने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार तक बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed