{"_id":"61f589437aa38e3dcc28bc2e","slug":"fire-in-cow-shelter-raibaraily-news-lko615512342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी गोशाला में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी गोशाला में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। निहस्था गांव में बनी अस्थायी गोशाला में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे गोशाला में मौजूद संचालकों में अफरातफरी मच गई।
दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग लगने के दौरान मवेशियों को गोशाला से बाहर कर लिया गया था। इसलिए कोई मवेशी हताहत नहीं हुआ।
गो सेवा प्रबंधन समिति की ओर से निहस्था गांव में अस्थायी गोशाला बनी है। इसमें छह हजार गोवंश रखे गए हैं। दोपहर में गोशाला के पिछले भाग में उगी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई।
सूचना पाकर गोशाला पहुंचीं बीडीओ अंजू रानी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने चिकित्सकों के साथ मवेशियाें का हाल जाना। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी, उस समय मवेशियों को गेट खोलकर बाहर कर लिया गया था। बाद में फिर मवेशियों को गोशाला में फिर बंद कर दिया गया।
चिकित्सकों ने मवेशियों का रुटीन चेकअप किया। बीडीओ ने बताया कि गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग लगने की जांच कराई जा रही है। कोई मवेशी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
छप्पर में लगाई आग, बुझाने में किशोरी झुलसी
खीरों। थाना क्षेत्र के गांव एकौनी गांव में शुक्रवार रात युवक ने एक छप्पर में आग लगा दी। आग बुझाने में किशोरी झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव की रहने वाली पिंगला पत्नी मलखान ने आरोप लगाया गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के कारण छप्पर में आग लगा दी।
आग बुझाने में बेटी लक्ष्मी झुलस गई। आग लगने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नेपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।