{"_id":"5da8b3de8ebc3e017d364b8d","slug":"fire-cracker-raibaraily-news-lko4875040173","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख कीमत के अवैध पटाखा बरामद, दुकानदार समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख कीमत के अवैध पटाखा बरामद, दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/लालगंज। दिवाली के मौके पर दुकानदारों की ओर से अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में तय मानक से अधिक पटाखा भंडारण किया जा रहा है। लालगंज पुलिस ने करीब 50 लाख के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
मामले में पुलिस ने एक दुकानदार समेत दो लोगों को पकड़कर गुरुवार को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस की माने तो हिदायत के बाद भी दोनों दुकानदारों ने नियमों की अनदेखी की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के पटाखा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कार्यालय स्थित किरण हॉल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि लालगंज कोतवाल विनोद सिंह ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर चिकमंडी मोहल्ले में पुलिस टीम के साथ छापा मारकर अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखों का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
इस मामले में चिकमंडी निवासी मोइन अहमद और धन्नीपुर निवासी राहुल भदौरिया को गिरफ्तार किया गया है। इसमें मोइन लाइसेंसी धारक है, जबकि राहुल उसके साथ कार्य करता था। दीवाली पर अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार ने अवैध रूप से पटाखे का भंडारण कर लिया था।
एएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों दुकानदारों के यहां से 50 लाख कीमत का करीब 17 टन गोला, बारूद बरामद किया गया है। एएसपी ने बताया कि एक वाहन (डीसीएम) को भी सीज किया गया है।
विस्फोट होने का अंदेशा था : विनोद
लालगंज कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि अवैध रूप से पटाखा का भंडारण किया गया था। थोड़ी सी चूक से विस्फोट हो सकता था। यदि ऐसा होता तो लोगों की जान भी चली जाती। बावजूद दुकानदारों की ओर से मानक का ख्याल नहीं रखा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि अवैध रूप से पटाखे की बिक्री की गई है या फिर भंडारण किया गया तो सीधे कार्रवाई होगी।