{"_id":"682790ad1b67794e0d02594c","slug":"fire-broke-out-in-transmission-power-supply-to-10-substations-cut-off-raebareli-news-c-101-1-slko1032-133281-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रांसमिशन में लगी आग, 10 उपकेंद्रों की ठप करनी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रांसमिशन में लगी आग, 10 उपकेंद्रों की ठप करनी बिजली
Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को अमावां ट्रांसमिशन के निकट लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
रायबरेली। अमावां ट्रांसमिशन के यार्ड में शुक्रवार को आग लग गई। इससे ट्रांसमिशन के अभियंताओं व कर्मियों ने अफरातफरी मच गई। इस दौरान करीब 10 उपकेंद्रों की बिजली ठप करनी पड़ी। इससे करीब दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। अभियंताओं का दावा है कि यार्ड के बाहर अज्ञात कारणों से आग लगी थी। दमकलकर्मियों की मदद से आग बुझा ली गई।अमावां ट्रांसमिशन से विद्युत उपकेंद्र अमावां, आईटीआई, दीवानी कचहरी, सिधौना, जगतपुर, डीह, ऊंचाहार तहसील, एम्स, भुएमऊ, गोराबाजार उपकेंद्रों को बिजली की आपूर्ति होती है। दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसमिशन में आग लग गई। इससे सभी उपकेंद्रों की बिजली बंद करनी पड़ी। कर्मियों ने ट्रांसमिशन के अंदर लगी आग को किसी तरह बुझाया।
उसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के बाद करीब चार बजे बिजली बहाल की गई। ट्रांसमिशन के जेई सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि ट्रांसमिशन के अंदर आग नहीं लगी थी। बाउंड्रीवाॅल की बाहर अज्ञात कारणों से आग लगी थी। सुरक्षा को देखते हुए बिजली बंद करनी पड़ी। दमकल की मदद से आग बुझाई गई।