फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire breaks out in city's supermarket

Raebareli News: शहर के सुपरमार्ट बाजार में लगी आग

Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in city's supermarket
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में आग लगने से दुकान में जले सामान को देखते लोग ।
रायबरेली। ऊंचाहार चौराहा स्थित दुर्गा मार्केट के बेसमेंट में संचालित सुपरमार्ट बाजार में रविवार तड़के लगभग चार बजे आग लग गई। धुएं का गुबार बाहर निकला, तो लोगों को जानकारी हुई। तीन घंटे तक अफरातफरी रही। मौके पर एनटीपीसी समेत कई जगह से पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई, तब तक दुकानों में रखा करीब 50 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


ऊंचाहार के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी डाॅ. महेंद्र वर्मा दंत चिकित्सक हैं। वह अपने निजी मकान में क्लीनिक के साथ सुपर मार्ट बाजार चलाते हैं। उनके छोटे भाई मनीष वर्मा ज्वैलर्स की दुकान करते हैं। शनिवार को परिवार के लोग एक शादी समारोह में प्रयागराज गए थे। दुकान में चौकीदार मौजूद था। रविवार तड़के सुपरमार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आग से दुकान में घी, तेल, शहद, रिफाइंड समेत परचून का सामान जलने लगा। उस समय आग लगने का पता किसी को नहीं चला। कुछ देर बाद धुएं का गुबार दुकानों से बाहर निकला, तो चौकीदार को पता चला, लेकिन तब तक आग ने मनीष की आर्टीफिशियल ज्वेलरी की दुकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार ने दुकानदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर मनीष मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। एनटीपीसी से सीआईएसएफ की फायर यूनिट व रायबरेली से फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मनीष के अनुसार आग लगने से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने नुकसान का आकलन किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि दुकान का सामान जल गया है।



समय पर बैक नहीं हो पाया दमकल वाहन
लोगों की माने तो सूचना पर पहुंचे रायबरेली फायर बिग्रेड के वाहन का बैक गियर ने काम नहीं किया। संसाधन की कमी के कारण दमकल कर्मी भी इधर-उधर बंगले झांकते रहे। गनीमत रही कि एनटीपीसी के सीआईएसएफ के दमकल कर्मियों ने फायर किट पहनकर धुएं के गुबार में घुसकर आग बुझाना शुरू किया। जल्द ही आग पर काबू कर लिया वरना, आग से पड़ोस में स्थित अन्य दुकानें भी चपेट में आ जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed