{"_id":"617c36ba05f8814c3f051375","slug":"fir-will-be-made-against-those-who-travel-in-the-bus-as-a-fake-divyang-raibaraily-news-lko602341975","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दिव्यांग बनकर बस में सफर करने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दिव्यांग बनकर बस में सफर करने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
रायबरेली। जांच में फर्जी घोषित किए गए दिव्यांग प्रमाणपत्रों की रिपोर्ट आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी को तहरीर दी है। हालांकि उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
20 सितंबर को एआरएम ने सरेनी की ओर से आ रही एक रोडवेज बस को चेक किया था। बस में पांच लोग ऐसे मिले थे, जिन्होंने टिकट नहीं लिया था। ये सभी दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाकर यात्रा कर रहे थे।
एआरएम ने पांचों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र को जब्त कर लिया था। उन्होंने अजय शंकर, अंकित कुमार सिंह, अनुपम कुमार, रीना सिंह, गोविंद शुक्ला के नाम से बनाए गए दिव्यांगता कार्डों को सीएमओ को भेजकर जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग के यूडीआई जनरेटर अनुक्रांत आनंद की जांच में पांचों कार्ड फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
सीएमओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है। एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस तहरीर लेने से इंकार कर दिया था। इसी कारण तहरीर एसपी को भेजी गई है।