{"_id":"6a611e97ad278472140c6bf2","slug":"fir-registered-over-motorcyclists-death-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163357-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइक सवार की मौत पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइक सवार की मौत पर एफआईआर दर्ज
Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। ढाई माह पहले सड़क दुघर्टना में हुई मौत के मामले में न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। एक मई को रामसांडा गांव निवासी रामकृपाल पचखरा गांव दवा लाने गए थे। वापस आते समय ऊंचाहार - डलमऊ मार्ग पर गांव के पास एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला था।
घरवालों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें दरियापुर एम्स फिर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। एक माह तक चले इलाज के बाद दो जून को उनकी मौत हो गई थी। घर वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की न ही शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतक की बेटी प्रतिमा ने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।