{"_id":"60edcc4d8ebc3edc4535ee90","slug":"fir-raibaraily-news-lko586787018","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में घालमेल में जिला पूर्ति अधिकारी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी व मारपीट करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में घालमेल में जिला पूर्ति अधिकारी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी व मारपीट करने का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र कंचनावां गांव में गरीबों के नाम पर आए राशन में घालमेल किया गया। अंगूूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को राशन नहीं दिया गया। शिकायत करने पर ग्रामीण की पिटाई कर दी गई।
कोटेदार-पूर्व प्रधान के साथ जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी भी राशन वितरण के इस घालमेल में शामिल रहे। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ), पूूूर्ति निरीक्षक, कोटेदार और पूर्व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया।
कंचनावां गांव निवासी देशराज यादव ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाता है। कोरोना के चलते उसकी रोजी-रोटी नहीं चल पा रही थी।
विज्ञापन
उसने कोटेदार से राशन कार्ड बनाने के लिए कहा तो उन्होंने राशन कार्ड नहीं बनाया। प्रधान ने भी मेरी बात नहीं सुनी। अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। गरीबों के नाम पर आए राशन का घालमेल किया गया।
हिंदुओं के कार्ड में मुस्लिमों का नाम जोड़ दिया गया। राशन कार्डों में हेराफेरी करके राशन डकार लिया गया। यही नहीं 14 जुलाई 2020 को आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर मारपीट की। थानेदार पवन प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित देशराज की तहरीर पर पूर्व प्रधान मेवालाल, कोटेदार शिवमोहन, जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक सुनील शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।