फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR on four

गरीबों के आवास में भ्रष्टाचार की चोट, तीन अधिकारियों समेत चार पर केस

Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR on four
रायबरेली। गरीबों को पक्की छत दिलाने के लिए बनाए गए आवासों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। सारे मानक ताक पर रख दिए गए। शिकायत पर जांच कराई गई तो खुलासा हुआ कि आवास निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

अब 15 साल बाद लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की तहरीर पर मिल एरिया थाने में मंगलवार रात तत्कालीन ठेकेदार और तीन अधिकारियों के खिलाफ शासन के धन का दुरुपयोग करने और क्षति पहुंचाने का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के चक धौरहरा (गड़रियन का पुरवा) में आईएचएसडीपी योजना के तहत 2007 में कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण ने 100 आवासों का निर्माण कराया था। 2010 में आवासों का निर्माण पूरा हुआ था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने नगर पालिका को इन आवासों को हैंडओवर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासों के निर्माण पर एक करोड़ 37 लाख रुपये खर्च हुए थे। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की तरफ से इसकी जांच कराई गई। जांच में पता चला कि आवास निर्माण में मानकों का ध्यान न रखने से आवास समय से पहले ही जर्जर हो गए।

मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह का कहना है कि कुशीनगर जिले के चैन निवासी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार राय की तहरीर पर संबंधित तत्कालीन ठेकेदार अज्ञात, तकनीकी अन्वेषक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अवर अभियंता अरुण कुुमार शुक्ला, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता डीपी मिश्र, उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता आरएन सिद्दीकी के खिलाफ शासन के धन का दुरुपयोग करने और उसे क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed