फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Financial scam bursts necessary records in ARM office, theft of computer and documents, FIR

वित्तीय घोटाले में एआरएम दफ्तर में जरूरी अभिलेख फूंके, कंप्यूटर व कागजात चोरी, एफआईआर

Tue, 03 Mar 2020 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Financial scam bursts necessary records in ARM office, theft of computer and documents, FIR
एआरएम दफ्तर में जरूरी अभिलेख फूंके
विज्ञापन

सबहेड : जरूरी पत्रावलियों के साथ मुख्य कंप्यूटर भी गायब, गोपनीय कक्ष में पत्रावलियों को जलाया
- परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में चल रही है वित्तीय घोटाले की जांच
- कार्यालय सहायक तृतीय ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ किया केस
रायबरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के रायबरेली डिपो में पिछले सप्ताह पकड़ में आए वित्तीय घोटाले के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कार्यालय में जरूरी अभिलेख फूंक दिए गए। जरूरी पत्रावलियों के साथ मुख्य कंप्यूटर को भी गायब कर दिया गया। सोमवार सुबह आगजनी और चोरी की खबर मिलते ही डिपो में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में एआरएम दफ्तर के कार्यालय सहायक तृतीय ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने पिछले सप्ताह वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी थी। मामले में दो कंडक्टरों समेत छह लोगों के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया और जांच चल रही है। सभी पत्रावलियां एआरएम दफ्तर में सुरक्षित रखी थी। रविवार रात दफ्तर के पीछे के दरवाजे को तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया गया और 16 से अधिक जरूरी पत्रावलियों को जला दिया गया। कई महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब भी कर दी गईं। मुख्य कंप्यूटर भी गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह घटना की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। बताते हैं कि जिस कंप्यूटर में जरूरी जानकारी उपलब्ध थी, वही कंप्यूटर गायब हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डिपो के कार्यालय सहायक तृतीय प्रमोद कुमार ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एआरएम दफ्तर में पत्राविलयों को जिस तरह से आग लगाई गई और जरूरी अभिलेखों और कंप्यूटर को गायब किया गया है, उससे स्पष्ट है कि वारदात में डिपो का कोई जानकार शामिल है। जिसे पत्रावलियों के संबंध में पूरी जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आएगा कि आग लगाने वाले डिपो के हैं या फिर बाहर के।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अक्षय कुमार ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि पिछले सप्ताह ही वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी थी। कैश में गड़बड़ी का मामला मिला था। दो कंडक्टरों समेत करीब छह लोगों के नाम सामने आए। जांच के साथ ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा पहले से चल रही अन्य कार्रवाई की पत्रावलियां भी दफ्तर में रखी थी। कहा कि घटना में किसी अंदर वाले का हाथ है, जिसे पत्रावलियों के बारे में पूरी जानकारी थी। मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। मंगलवार को एसपी से मिलकर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़वाने का अनुरोध किया जाएगा।

रायबरेली डिपो के कार्यालय सहायक तृतीय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।-अतुल कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed