{"_id":"6866dca3c2ff3f267107d123","slug":"financed-e-rickshaw-by-using-fake-documents-raebareli-news-c-101-1-rai1002-136378-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कराया ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कराया ई रिक्शा
Fri, 04 Jul 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सलोन। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ई रिक्शा फाइनेंस कराकर बेच दिया। किस्त जमा न होने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। ई रिक्शा फर्म की मालकिन की तहरीर पर पुलिस ने प्रतापगढ़ जनपद के संजय शुक्ला और आदित्य शुक्ला के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।
रायबरेली शहर की राजकीय कॉलोनी गोरा बाजार की रहने वाली स्मृति सिंह की कस्बे के जानकीपुरम बाईपास स्थित न्यू राइडिंग इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। स्मृति सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी फर्म पर कुछ दिन पूर्व दो व्यक्ति ई रिक्शा फाइनेंस कराने आए थे। दोनों ने विन्देश्वरी तथा शिवा पटेल निवासी ग्राम देवारा जनपद प्रतापगढ़ बताकर आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया था।
दोनों के मोबाइल नंबर और केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ई रिक्शा फाइनेंस कर दिया गया। जब उनकी फर्म के कर्मचारी तस्दीक करने के लिए ग्राम देवारा गए तो दोनों युवकों ने घर के सामने फोटो खिंचाकर अपने आपको विंदेश्वरी और शिवा पटेल साबित किया था। आरोप है कि ई रिक्शा की जब पहली किस्त नहीं भरी गई तो संस्था के कर्मचारी उनके घर दोबारा गए।
विज्ञापन
जिसके बाद असली विन्देश्वरी प्रसाद को देखकर कर्मचारियों को धोखाधड़ी के बारे में जानकारी हुई। असल में दोनों युवक वहां रहने ही नहीं थे। आरोपियों ने ई रिक्शा को किसी तीसरे व्यक्ति को बेच दिया है। कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया मामले में संजय और आदित्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।